जांजगीर चांपा

जांजगीर: मासूम बच्ची के साथ 34 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

जांजगीर-चांपा
8 साल की बच्ची के साथ 34 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। वह शुक्रवार देर रात दीवार फांदकर घर में घुसा और दादी के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया। इस बीच बच्ची की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी तो दरिंदे ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने बच्ची को बुरी तरह पीटा भी। रेप के बाद बच्ची को घर के बाहर छोड़कर आरोपी भाग गया। मासूम ने रोते हुए दादी को घटना के बारे में बताया, तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह 5 बच्चों का बाप है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह अस्पताल में भर्ती है।

इसे भी पढ़े- जांजगीर: धोखाधड़ी का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

नवागढ़ क्षेत्र में 8 साल की बच्ची अपनी दादी और पिता के साथ रहती है। उस रात वह दादी के पास थी, जबकि पिता दूसरे कमरे में सोए थे। तभी करीब 12 बजे रात में पड़ोस में रहने वाला सुरेश सूर्यवंशी (34) घर में घुस आया। उस समय दादी व बच्ची के पिता को कुछ नहीं पता चल पाया। रास्ते में बच्ची की नींद खुल गई तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने उससे मारपीट की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। नहर किनारे जाकर उसने बच्ची से दरिंदगी की। घर आकर बच्ची ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और दादी को घटना के बारे में जानकारी दी। सुबह होने पर वारदात की सूचना नवागढ़ थाने को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़े- ब्रेकिंग जांजगीर चाम्पा: दिन दहाड़े शराबी पति ने कुल्हाड़ी से कर पत्नी की नृशंस हत्या

Related Articles

Leave a Reply