छत्तीसगढ़

कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 5 लाख का गांजा, पुलिस ने एक दंपती समेत 4 लोग को किया गिरफ्तार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं आरोपी

गरियाबंद

पति-पत्नी समेत 4 लोगों को पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कार के अंदर लगेज बैग में लगभग 5 लाख का गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई देवभोग पलिस ने ओडिशा सीमा पर की है। दरअसल बुधवार सुबह देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सफेद कार में ओडिशा की तरफ से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को तुरंत ओडिशा सीमा पर खटगांव नाका पर भेजा गया। जहां पुलिस ने सभी आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की। इसी दौरान आरोपी भी ओडिशा की तरफ खटगांव नाका पर पहुंचे। जिस पर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कार की भी तलाशी ली। जिसमें कार के अंदर डिग्गी में 3 लगैज बैग में 61 किलो गांजा रखा हुआ था। पुलिस ये देखकर हैरान रह गई। फिर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का नाम शादाब खान(25), इंद्रीश शेख(19), अरशी खान(20) और घनश्याम मेहर बताया है। शदाब उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं इंद्रीश और उसकी पत्नी दिल्ली में रहते थे। जबकि घनश्याम ओडिशा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 88 हजार का गांजा, कार और 2 मोबाइल जब्त किया है। फिलहाल ये पूछताछ की जा रही है कि ये ओरोपी गांजा लेकर ओडिशा से कहां जा रहे थे। प्रदेश में इससे पहले भी ओडिशा सीमा पर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। खासकर ओडिशा सीमा से ही लगे महासमुंद में सबसे ज्यादा गांजा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply