छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादस पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

जगदलपुर

सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत हो गई, शनिवार शाम एक पिकअप और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में यह हादसा हुआ। हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक युवती और 15 साल की बच्ची सहित एक ही परिवार की 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो से बच्ची सहित 6 महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए निकली थीं। थाने से करीब 10 किमी दूर चमिया-देवड़ा रोड पर ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मतीबाई कश्यप (50) पत्नी स्व. कुंजू राम और सनी कश्यप (60) पत्नी स्व. रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान भानपुरी के चमिया गांव की रहने वाली जानकी कश्यप (15) पुत्री स्व. गोपीनाथ और सिवनी गांव की रहने वाली फूलमती मौर्य (22) पुत्री लक्ष्मण मौर्य ने दम तोड़ दिया। मतीबाई, सनी कश्यप और जानकी कश्यप एक ही परिवार के सदस्य थे। डॉक्टर्स ने ऑटो चालक सहित तीनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों को लेकर जानकारी जुटा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply