देश

राजधानी में पुलिस चौकी के करीब में मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह गिरफ्तार

लखनऊ

राजधानी में पुलिस चौकी के ठीक करीब में एक मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह की क्राइम टीम ने मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मसाज पार्लर में भगदड़ बच गई। यहां तक तो कुछ लोग छत से कूदकर भाग निकले। पर पुलिस ने पांच युवतियां और एक युवक को दबोचा लिया। इसमें एक युवती नेपाल की है। पुलिस अब संचालक की तलाश मेंं दबिश दे रही है।

 SP गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि, गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि मसाज पार्लर में देह व्‍यापार का संचालन हो रहा है। इसमें कई युवतियां अनैतिक कार्य में संलिप्त हैं। पुलिस टीम ने मसाज पार्लर में छापेमारी की। छापेमारी में अफरा-तफरी मच गई। पांच युवतियों और एक युवक को पकड़ा है।

एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि, सीतापुर निवासी आरिफ को भी गिरफ्तार किया गया है। मसाज पार्लर संचालक की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर गाजीपुर के अनुसार युवतियों और आरिफ के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्लर में युवतियों की फोटो एक एलबम में थी। एलबम दिखाकर उनके रेट तय होते थे। मौके से एक रजिस्टर भी मिला है। उसमें दर्ज ग्राहकों के मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply