छत्तीसगढ़

अवैध धान लदा ट्रैक्टर जब्त, 150 बोरी धान छत्तीसगढ़ में बेचने की थी प्लानिंग

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ में इन दिनो जोर-शोर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अवैध धान खपाने की कोशिश करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक मामले में बलरामपुर जिले में अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान करीब 150 बोरी है। बिचौलिए के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रही है। मामला कुसमी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक बार फिर अवैध धान तस्कारों को पकड़ा गया है। तस्कारों के पास से करीब 150 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।वही दो दुकानों से भी 75 बोरी धान जब्त किया गया है। बिचौलिए धान खपाने एक किसान के खाते में गया था। एस बात की सूचना मुखबीरो से प्रशासन को मिली जिसके बाद 75 बोरी धान सहित ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। मामला कुसमी गांव का है।

Related Articles

Leave a Reply