छत्तीसगढ़

विधायक बृहस्पत को नोटिस जारी…24 घंटे के अंदर मांगा गया है जवाब…पढ़े क्या लिखा है नोटिस मे…

रायपुर/राजेश बिशेन

मंत्री सिंहदेव और बृहस्पत विवाद मामले का पटाक्षेप अभी तक नही हो सका है। इधर मुख्यमंत्री निवास में लगभग तीन घंटे तक चली बैठक के बाद यह बात सामने आयी है कि संगठन की ओर से विधायक बृहस्पत को नोटिस जारी किया गया है जिसमें 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि यहां सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों से लगभग 3 घंटे तक चर्चा की। सीएम बघेल ने 51 विधायकों से चर्चा की है। बैठक के बाद मंत्रियों ने कहा है कि कल मामले का पटाक्षेप होगा। वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply