कोरबा

छत्तीसगढ़: मैकेनिकल इंजीनियर की धारदार हथियार से हत्या

कोरबा

एक मैकेनिकल इंजीनियर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इंजीनियर का शव शनिवार को जंगल में मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। फिलहाल इंजीनियरिंग करने के बाद युवक किसानी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वारदात बालको थाना क्षेत्र की है।

रजगामार चौकी क्षेत्र के करूमौहा गांव निवासी कुलदीप सिंह बंजारे (31) ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद करीब 5 साल से वह गांव में ही रह कर खेती-बाड़ी कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह कुछ देर घूम कर आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

शनिवार को फिर परिजन उसकी तलाश में निकले। इस बीच करूमौहा के जंगल में शव पड़े होने की जानकारी पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप की खून से सनी लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुलदीप के शरीर को धारदार हथियार से गोद दिया गया था। शव देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश के चलते मारा गया है।

Related Articles

Leave a Reply