देश

शर्मनाक.. 6 महीने में पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने किया रेप, नाबालिग हुई गर्भवती

बीड

देश में आए दिन रेप की घटनाएं हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के बीड से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आया है। यहां पीड़ित नाबालिग से 6 महीने तक एक पुलिसकर्मी सहित 400 ने कथित तौर पर रेप किया है। दुष्कर्म के बाद अब नाबालिग गर्भवती हो गई है। डॉक्टरों की माने तो पीड़िता दो महीने से प्रेग्नेंट है।जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां का निधन लगभग दो साल पहले हो गया है। जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी। इसके बाद नाबाबिग के साथ ससुराल में भी जिल्लत भरी जिंदगी जीनी पड़ी। एक साल तक परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट आई। इस बीच नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर आई नाबालिग के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया। इसके बाद कथित तौर पर पुलिस कर्मी समेत सैकड़ों लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। करीब 6 महीने तक नाबालिग की आबरु लूटते रहे। वहीं अब प्रेग्नेंट हुई नाबालिग ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply