छत्तीसगढ़रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का 81 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा रायपुर के बूढ़ापारा के निवासी थे। स्व. गोपाल वोरा राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकालेगी। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने श्री वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गोपाल वोरा का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया है।

See also  हवा भरते वक्त फटा JCB का टायर : कई फीट उछले चार युवक, एक की मौके पर ही मौत

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी सक्रिय पत्रकारिता से लंबे समय तक रायपुर और प्रदेशवासियों को देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू कराया। उनके निधन से रायपुर ने पत्रकारिता जगत का एक प्रमुख चेहरा खो दिया है।

See also  नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply