छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – महिला मरीज से छेड़खानी करने वाला डॉ देवांगन गिरफ्तार , वारदात के बाद से था फरार

जांजगीर चाम्पा : चाम्पा के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का स्वास्थ्य खराब होने से 30.03.2025 को कृष्णा हास्पिटल चाम्पा गई थी। जहां डाक्टर जे.पी. देवांगन के द्वारा पीड़िता का ICU वार्ड में चेकअप किया जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टर द्वारा गलत नियत रखते हुए बेइज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ किया की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 74,75 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

See also  IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा प्रभारी द्वारा थाना चांपा से विशेष टीम गठित कर आरोपी डॉ. जे पी देवांगन के संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया आरोपी फरार मिलने से सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी को बिलासपुर रोड टोल प्लाजा अकलतरा के पास से पकड़ा गया जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 31.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सउनि अरुण सिंह,प्रधानआरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू,पदम राज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply