जांजगीर चांपा

विधानसभा का उम्मीदवार या कांग्रेस जिलाध्यक्ष ? प्लान बी पर राघवेन्द्र !

जांजगीर चाम्पा

जनसेवा से जुड़े कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरे राघवेन्द्र पाण्डेय आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी में अपनी दोवेदारी रख सकते है।हालांकि उन्होंने जांजगीर चाम्पा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेतु अपना नाम सामने रखा है ।जानकारों का कहना है कि राघवेन्द्र पाण्डेय प्लान बी पर काम कर रहे है। जांजगीर चाम्पा तथा अकलतरा सीट से कांग्रेस अपने पुराने प्रत्याशियों को ही रिपीट करते आई हैं जिनके भरोसे कांग्रेस को कोई खास लाभ नही हुआ है। ईस बार दोनों सीटों पर कांग्रेस नये लोगों को मैदान में उतार सकती है, लिहाजा इन सीटों पर दोवेदारों की लम्बी लिस्ट है। राघवेन्द्र पाण्डेय जानते है कि पार्टी में टिकट मिलना आसान नही है इसलिए वे प्लान बी पर काम कर रहे है । विधानसभा चुनाव में राघवेन्द्र पाण्डेय से जिन्हे मदद चाहिए उनसे वे अपने लिए जिलाध्यक्ष हेतु समर्थन की बात रखते है। उन्होंने नेताओं से मिलकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान सम्हालने की ईच्छा व्यक्त की है, यदि उन्हें संगठन में जिम्मेदारी नही मिलती है तो पाण्डेय का विधानसभा चुनाव में दावेदारी रखने का रास्ता साफ हो सकता है। जांजगीर चाम्पा जिले में राघवेन्द्र पाण्डेय लोकप्रिय चेहरों में गिना जाता हैं वे जमीन से जुड़े नेता है इसलिये पार्टी के नेता भी उनके दावेदारी पर विचार कर रहे है। हमें मिली जानकारी के अनुसार जुलाई में संगठन के ब्लॉक जिला सहीत प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply