छत्तीसगढ़

वयानार बाजार में हुई चोरी मामले पर पुलिस को मिली कामयाबी, गिरोह का एक सदस्य अरेस्ट

कोंडागांव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के साप्ताहिक बाज़ार से लाखों के आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुछ महीने पहले यह चोरी की घटना हुई थी। तभी से पुलिस चारों के पीदे लगी थी। अब जाकर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19 लाख के आभूषण और नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि, व्यापारी राकेश जैन ने वयानार के साप्ताहिक बाज़ार में अपने सोने-चांदी की दुकान लगाई थी। बाज़ार ख़त्म होने के बाद व्यापारी सोने-चांदी की पेटियों को रख रहा था, तभी उन्हें पता चला की एक पेटी गायब है। इसके बाद व्यापारी राकेश जैन ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में तलाश शुरू कर दी थी।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: OBC के लिए आरक्षित पदों पर तय सीमा से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति देना गलत…

एक पकड़ा गया, दूसरा ओडिशा के जेल में, तीसरे का सुराग नहीं

अब जाकर इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, चोरी करने वालो में तीन आरोपी नागु, राकेश और सचिन शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी सचिन का इनपुट महासमुंद से मिला। दूसरा आरोपी राकेश फरार है व नागु मोबाइल चोरी के मामले में ओडिशा के जेल में बंद है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने कुल 19 लाख के गहने और नकद बरामद किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 13 किलोग्राम चांदी और 6.7 लाख रुपये कैश मिला है। वहीं चोरो ने कुछ गोल्ड को बेच दिया है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

अलग – अलग राज्यों में सक्रिय है गिरोह

पुलिस की जांच में पता चला कि, चोरों का गिरोह छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्रा, ओडिशा तक में सक्रिय है। इस गिरोह का काम आमतौर पर मोबाइल चोरी करना है, लेकिन इस बार चोरों के गिरोह ने अलग प्लान बनाया। किसी बड़े बाज़ार में चोरी की घटना को अंजाम देने की ठानी। इसी प्लानिंग के तहत वयानार के साप्ताहिक बाज़ार से आभूषण से भरी पेटी को चोरी करके फरार हो गए। इस घटना के बाद से पुलिस एक्शन में थी और महीनो बाद चोरों के गिरोह को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

Related Articles

Leave a Reply