जांजगीर चांपा

चैंपियन फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक श्रमिक की हुई मौत…

जांजगीर चांपा। कोरबा रोड चांपा से लगे चैंपियन फैक्ट्री में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया फैक्ट्री में करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई घटना के बाद उसे आनंद खनन खनन में शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चांपा से लगे कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव उम्र 35 वर्ष चैंपियन फैक्ट्री में ठेका श्रमिक था। आज दोपहर करीब 12 से 1 बजे के आसपास वह फैक्ट्री में करीब 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मोतीलाल को बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुरदा सरपंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आने लगा। सरपंच का कहना है कंपनी प्रबंधन ने मृतक परिवार को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर गहमागहमी की स्थिति है। परिजन पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मंजूरी नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक परिवार के लिए मुआवजा तय हो जाए। इसके बाद सारी प्रक्रिया है पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply