छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए 7 युवक अरपा नदी में बहे 

बिलासपुर। अरपा नदी के किनारे मछली पकड़ने गए 7 युवक उस समय बड़ी मुसीबत में फंस गए जब अचानक नदी में तेज पानी आ गया और वे बहने लगे। हादसे की जानकारी मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम को मौके पर रवाना किया गया। तेज बहाव में बहते युवकों को समय रहते SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। सभी युवकों की हालत अब स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, क्योंकि अचानक पानी आने का खतरा बना रहता है। समय पर बचाव कर जान बचाने वाली SDRF टीम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

See also  रिश्वत लेते पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

जिला प्रशासन ने कहा है कि अब अरपा नदी के संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply