छत्तीसगढ़रायपुर

आकाशवाणी के उद्घोषक मिर्जा मसूद का निधन, राज्‍य चक्रधर का भी मिला था सम्‍मान

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रह चुके मिर्जा मसूद का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्‍होंने आज रात 3 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

   उद्घोषक के रूप में बिताया लंबा समय

Chhattisgarh News Mirza Masood

मिर्जा मसूद ने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में लंबा समय बिताया। उन्‍होंने अपने करियर और रंगमंच के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन बिता दिया।

See also  छत्तीसगढ़ के 176 शिक्षक निलंबित : नए स्कूलों में ज्वाइन न करने पर बड़ी कार्रवाई, 14 शिक्षकों का वेतन रोका गया

   नाटक लिखकर निर्देशन किया

Chhattisgarh News-Mirza Masood

बता दें कि मिर्जा मसूद को छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान मिला है। उन्‍हें दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।

वे 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी थियेटर के लिए समर्पित थे। उन्‍होंने कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया। उन्‍होंने कला और रंगमंच के क्षेत्र में छत्‍तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाई है।

See also  शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Related Articles

Leave a Reply