छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 300 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी, 9.5 लाख का मशरुका बरामद

जांजगीर-चांपा, 11 मार्च 2026। जांजगीर-चांपा जिले में सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांजगीर-चांपा पुलिस और सायबर थाना जांजगीर की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 9 लाख 54 हजार रुपए का माल बरामद किया है। बरामद आभूषणों में 50 ग्राम सोना, 796 ग्राम चांदी और 3600 रुपये नगद शामिल हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग

पुलिस के अनुसार आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपियों का अहम सुराग मिला और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र में नहर किनारे और सुनसान इलाकों में बने मकानों की रेकी करता था। 26 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी बिलासपुर से जांजगीर पहुंचे और एक सूने मकान को निशाना बनाया। रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच उन्होंने निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदी और घर के अंदर घुस गए। इसके बाद दरवाजा और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

चोरी के बाद आरोपी सुनसान मैदान में पहुंचकर नगदी आपस में बांट लिए और आभूषण बैग में रखकर स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।

चोरी का सामान बेचने में भी मिला सहयोग

चोरी के चांदी के आभूषण बेचने के लिए आरोपियों ने अपने परिचित जीत कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी तोरवा बिलासपुर की मदद ली। इसके बाद गीता प्रसाद साहू (37) निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर के माध्यम से आभूषण सूरज सोनी (34) निवासी गुड़ीपारा खरौद को बेच दिए गए। आभूषण बेचकर लगभग 80 हजार रुपये प्राप्त हुए, जिसे आपस में बांट लिया गया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply