छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : अंतत: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण, प्रशासन बनी रही मूक दर्शक

नपा अध्यक्ष सहित जिले के तीन विधायक हुए शामिल

जांजगीर-चांपा : सप्ताह भर पूर्व से नगर पालिका जांजगीर-नैला ने कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार को आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी होना था ठीक इसके एक दिन पहले यानि शुक्रवार 6 दिसम्बर को जिला प्रशासन और नगर पालिका सीएमओ के संयुक्त आदेश पर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। तथा प्रशासन द्वारा यह भी फरमान जारी किया गया था कि प्रशासन के बिना अनुमति के अगर किसी व्यक्ति, संस्था के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम उक्त स्थल पर अगर किया जाता है तो उक्त व्यक्ति संस्था की ही कानून व्यवस्था की संपूर्ण जवाबदारी होगी। साथ ही उक्त स्थल और परिसर में बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम हेतु टेंट समाग्री, लाइट माइक या कोई भी सामान लगाने हेतु प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन ठीक इसके विपरीत भव्य तरीके से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पूरे उत्साह के साथ किया गया। और प्रशासन मूक दर्शक बनी रही।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर


शुक्रवार के दिन जिला प्रशासन के इस आदेश को कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर अनावरण कार्यक्रम को राजनीतिक दबाव बताया है। लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिले के विधायक ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र सिंह तथा श्रीमती शेष राज हरवंश के नेतृत्व में सैकड़ो संविधान प्रेमियों की उपस्थित में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने कहा कि पिछले कई माह से डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम टलते जा रहा था। आज के कार्यक्रम के लिए सभी सम्मानीय अतिथियों तथा जिला प्रशासन से समय लिया गया था किंतु एक दिन पहले कार्यक्रम स्थगित कर पाना संभव नही था।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा


कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि कहीं पर कोई विवाद की स्थिति नही थी, एक तथाकथित पूर्व नेता का मामला है, कार्यक्रम दलगत राजनीति से हट कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह अनावरण हुआ है। कार्यक्रम में हर समुदाय के लोग मौजूद है और अनावरण को लेकर लोगों में उत्साह भी है। विधायक राघवेन्द्र सिंह एवं श्रीमती शेषराज हरवंश ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिमा का अनावरण कर जिले वासियों को समर्पित किया गया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply