देश

मुजफ्फरनगर: 54 साल पुराने शिव मंदिर में हुई पूजा, मुस्लिमों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

मुजफ्फरनगर

संभल के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर में भी मुस्लिम बहुल इलाके में 54 साल पुराना एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है. खंडहर हो चुके इस शिव मंदिर का शुद्धिकरण स्वामी यशवीर महाराज ने किया. इस मौके पर सैकड़ों लोग वहां मौजूद रहे, जिन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

बता दें कि यह मंदिर सालों पहले खंडहर में तब्दील हो चुका था और इसमें कोई पूजा-अर्चना नहीं हो रही थी. स्वामी यशवीर महाराज के आह्वान पर स्थानीय समाज ने इस मंदिर के पुनरुद्धार का संकल्प लिया और सोमवार को विधिवत शुद्धिकरण समारोह का आयोजन किया.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

मंदिर में पूजा-अर्चना

शुद्धिकरण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा अनुष्ठान किए गए. वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर में गंगाजल और दुग्धाभिषेक कर इसे एक बार फिर से पूजा योग्य बनाया. स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि अब इस मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जाएंगे.

मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

इस शुद्धिकरण समारोह की खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई. उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर अपनी शुभकामनाएं दी. इससे दोनों समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का संदेश दिया.

इसको लेकर एक स्थानीय बुजुर्ग मुस्लिम शख्स ने कहा कि मंदिर मिलने से हम खुश हैं, यहां आकर लोग पूजा-अर्चना करें, हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है, हमने अपने युवाओं से कहा है कि जो यहां आए उनका स्वागत करें. हिंदू समाज ने मुस्लिम समुदाय के इस जेस्चर के लिए उनका आभार प्रकट किया.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

कई पीढ़ियों ने इस मंदिर को खंडहर देखा

इस आयोजन को लेकर उत्साहित एक स्थानीय श्रद्धालु ने कहा, ‘हमारी कई पीढ़ियों ने इस मंदिर को खंडहर के रूप में देखा है, आज इसे पुनर्जीवित होते देखना गर्व और खुशी की बात है.’ स्थानीय लोगों का कहना है कि अब इस मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी और इसे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply