छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुबह मिस्त्री ने देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), पिता राखीराम कश्यप, निवासी मालदा, जिला सक्ती के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

वहीं चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), पिता दिलीप कश्यप, निवासी बहुत जिला सक्ती का इलाज शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण में चल रहा है। गीताबाई साहू (50 वर्ष) पति ध्रुव साहू निवासी न्यू थाना पामगढ़ को साधारण चोट आई है। उनका इलाज शबरी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

Related Articles

Leave a Reply