छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: 15 दिसंबर से लापता युवक की तालाब में सड़ी गली हालत में मिली लाश

जांजगीर चांपा। जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ के चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में तैरता हुआ एक युवक का सड़ी गली हालत में शव मिला है। जिसकी पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने देखा कि चंडीपारा में तालाब के अंदर पानी में शव तैर रहा है जोकि बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर शिनाख्त में करने में जुटी। इस दौरान मृतक की पहचान करण दिनकर 35 वर्ष के रूप में की गई। उसके घर से 200 मीटर के दूरी पर ही शव मिला है। मृतक करण दिनकर के परिजनों ने पामगढ़ थाने में 15 दिसंबर को लापता उन्होंने की जानकारी दी गई थी। 21 दिनों के बाद युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया कि करण दिनकर रोजी मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था।

See also  बजट से छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी मायूस, बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति

Related Articles

Leave a Reply