छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज के लिए भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश में कई जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रायपुर स्थित मौसम केंद्र ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ जिलों में ग्रीन अलर्ट भी जारी किया गया है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

रेड अलर्ट

प्रदेश के तीन जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट

जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, दुर्ग और राजनांदगांव

येलो अलर्ट

रायपुर, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), कोरबा, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, नारायणपुर, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

ग्रीन अलर्ट

कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा

Related Articles

Leave a Reply