छत्तीसगढ़

दीपावली की रात पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी : दीपावली की रात पति ने पत्नी की हत्या के बाद अपनी जान दे दी.पति ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में भी साझा की थी.जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना हुई. घटना धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी की है.जहां एक ओर पूरा गांव दीपावली मनाने में व्यस्त था,तो दूसरी ओर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दीपावली के अगले दिन परिजनों को इस बात की जानकारी हुई. हत्या के बाद पति ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में दी थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे, ग्राम हरदी निवासी लक्ष्मी यादव अपने पति हितेश यादव के साथ अपने कमरे में सोने गई थी. अगली सुबह 21 अक्टूबर को लगभग 7 बजे, जब दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे, तो मृतिका के जेठ गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई.अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के वेंटिलेशन से झांका. अंदर देखा तो लक्ष्मी यादव का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. पति हितेश यादव ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया था कमरा खोलकर दोनों की जांच की गई लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थी.

See also  रेलवे स्टेशन में मच गई भगदड़, जब एक समय पर दोनों ट्रैक में आई ट्रेन

मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है हितेश यादव की शादी एक साल पहले हुई थी. लक्ष्मी यादव उनकी पत्नी की छोटी बहन थी. शादी के 2-3 माह बाद छोटा भाई हितेश अपनी पत्नी लक्ष्मी को साथ लेकर ग्राम मोहंदी अपने ससुर संतोष यादव के घर जाकर रह रहा था.19 अक्टूबर की शाम दिवाली त्यौहार मनाने के लिये छोटा भाई हितेश अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने घर हरदी आया था.

पुलिस के मुताबिक पत्नी की हत्या के संबंध में साक्ष्य एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य संकलन जारी है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है. एसपी के निर्देशन में थाना मगरलोड और चौकी करेलीबाड़ी की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच कर सत्य सामने लाया जाए.

See also  बिलासपुर में गैस सिलेंडर फटा, युवक की मौत:वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply