छत्तीसगढ़

25 लाख मीट्रिक टन कम हुई धान की खरीदी, पिछले साल की तुलना में गिरा ग्राफ: दीपक बैज

रायपुर: धान खरीदी को लेकर एक बार कांग्रेस ने साय सरकार पर हमला बोला है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. दीपक बैज ने कहा, 31 जनवरी तक धान खरीदने की अंतिम तिथि के बाद धान की खरीदी प्रदेश में बंद कर दी गई.

बैज ने कहा कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य सरकार ने 165 लाख मैट्रिक टन रखा था, लेकिन सरकार लक्ष्य के अनुसार धान नहीं खरीद पाई. लक्ष्य के मुताबिक सरकार ने मात्र 139 लाख 85 हजार मीट्रिक टन ही धान खरीद पाई है, जो कि लक्ष्य से 25 लाख मीट्रिक टन कम है. पीसीसी चीफ ने कहा कि बात अगर पिछले साल की करें, तो पिछले साल सरकार ने 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था, जो कि इस वर्ष की तुलना में 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन अधिक है.

See also  तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से धान नहीं खरीदने के लिए सरकार ने कई तरह के षड्यंत्र रचे. बड़े अधिकारी अपने कर्मचारियों को कम धान खरीदी करने के लिए दबाव बनाया. प्रदेश सरकार धान खरीदी में लगे अमले को धान खरीदी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रही है.

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश


धान खरीदी पर ये कैसा जश्न: दीपक बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, ”धान खरीदी को लेकर सरकार की तरफ से जश्न मनाया गया, यह कैसा जश्न है. प्रदेश के चार जिलों को छोड़कर जिसमें नारायणपुर, बलरामपुर, बस्तर और कोंडागांव शामिल हैं. प्रदेश के 29 जिलों में लक्ष्य से कम धान की खरीदी हुई है. 29 जिलों में पिछले साल से भी कम धान खरीदी हुई है. धान खरीदी कम होने के बावजूद प्रशासनिक ग्रुप में मैसेज भी फॉरवर्ड हो रहे हैं. जिसमें लोगों को बधाइयां दी जा रही है. राजस्व विभाग सहकारिता विभाग खाद्य विभाग को जिला प्रशासन को बाकायदा इसके लिए बधाई दी जा रही है.”

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

Related Articles

Leave a Reply