छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक… दो युवकों की मौत

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  जंगल में एक ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नवागढ़ निवासी करण कश्यप, उम्र 17 वर्ष, पिता धरम कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  छग में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, डॉ. अंजलि और सारा ने गनियारी का किया दौरा

Related Articles

Leave a Reply