छत्तीसगढ़रायगढ़

जंगल में एक ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह ग्रामीण एडूकला गांव के जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे, तभी उन्होंने पेड़ से दो शव लटके हुए देखे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को नीचे उतारा। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25 वर्ष) और परमेश्वरी अगरिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  जांजगीर-चांपा: प्लांट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट व तोडफ़ोड़, पांच आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे

एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रेमी-प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के पीछे क्या कारण है।

Related Articles

Leave a Reply