छत्तीसगढ़

स्टेशन रोड अंग्रेजी शराब दुकान में आग : लाखों की मदिरा जलकर खाक, तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रायपुर। गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से अंदर रखी लाखों रुपए कीमत की शराब जलकर खाक हो गई। साथ ही बीयर रखने की फ्रिज भी आग की चपेट में आकर जल गई, जिससे फ्रिज के अंदर रखी बीयर भी नष्ट हो गई। घटना देर रात 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम आगजनी पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। आग पर तड़के 5 बजे के करीब पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान दुकान के अंदर रखी शराब की बोतलें फूट चुकी थीं। बताया जा रहा है कि शराब की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। शराब स्प्रीट से बनी होती है। इस वजह से आग तेजी से फैली। 

See also  बिलासपुर में डबल सुसाइड की कोशिश: रामसेतु पुल पर चढ़ी युवती, तो वहीं युवक ने नदी में लगाई छलांग, दोनों...

आग की तेज लपटों को देखते हुए आसपास के होटलों में ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया और एहतियातन होटल भी खाली कराए गए। बाद में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला गया। तब तक आग ने दुकान के अंदर रखी सरकारी अंग्रेजी शराब को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। आग से कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में आबकारी अधिकारी का कहना है कि स्टॉक मिलान करने के बाद नुकसान के बारे में बता पाएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply