छत्तीसगढ़

झीरम घाटी कांड पर आज होगा फैसला : NIA की स्पेशल कोर्ट सुनाएगी 13 साल पुराने मामले का जजमेंट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में आज 5 सितंबर को NIA की स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा था। पहले 31 अगस्त को जजमेंट आने की संभावना थी, लेकिन किसी कारणवश फैसला टल गया था। अब आज होने वाले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

झीरम घाटी मामले में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चलाया गया। इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए और कुल 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए। मामले में गवाहों के बयान के साथ विभिन्न दस्तावेजी साक्ष्यों को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन्हीं साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से अंतिम बहस हुई। अंतिम बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

See also  गरियाबंद में पोटाश बम से मादा भालू का शिकार, नाखून ले उड़े शिकारी, तीन जिलों की टीम अलर्ट

न्यायालय द्वारा पहले 31 अगस्त को मामले में फैसला सुनाए जाने की संभावना थी, लेकिन किसी कारणवश उस दिन जजमेंट नहीं आ सका। अब 5 सितंबर को NIA की स्पेशल कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना है। ऐसे में आरोपियों को दोषी ठहराया जाता है या उन्हें राहत मिलती है, यह फैसला सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

झीरम घाटी नक्सली हमला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में शामिल है। वर्ष 2013 में हुए इस हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को निशाना बनाया गया था। मामले को लेकर लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया चल रही है और करीब 13 वर्षों से लोग फैसले का इंतजार कर रहे हैं। आज आने वाला न्यायालय का फैसला इस बहुचर्चित मामले की आगे की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फैसले को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर NIA की स्पेशल कोर्ट पर बनी हुई है।

See also  सहायक आरक्षकों को आरक्षकों की तरह मिलेगा वेतन और प्रमोशन, DGP ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, सड़क पर उतरा था परिवार

Related Articles

Leave a Reply