छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पंचायत सचिव पर मनमानी के आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत धरदेई के सचिव कृष्ण कुमार अनंत को उनके पद से हटाने या अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने सचिव पर पंचायत के कामकाज में लापरवाही बरतने और ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के विकास कार्यों में सचिव द्वारा लगातार रुचि नहीं ली जा रही है। वहीं, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग किए जाने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की है।

इसके अलावा पंचायत की बैठकों में अनियमितता बरतने, समय पर पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने और ग्रामीणों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ उचित तालमेल नहीं रखने के भी आरोप लगाए गए हैं।

See also  जांजगीर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने किया ध्वजारोहण

ग्रामीणों का कहना है कि इन कथित लापरवाहियों के कारण पंचायत के कामकाज और ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराने और ग्राम पंचायत धरदेई के सचिव कृष्ण कुमार अनंत को तत्काल प्रभाव से हटाने या उनका स्थानांतरण करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply