छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज को ओके रिपोर्ट देने ली रिश्वत, तीन डॉक्टर सहित छह लोगों को CBI ने किया गिरफ्तार

रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन डॉक्टरों सहित कुल छह लोगों को चिकित्सा महाविद्यालय के पक्ष में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) के पदाधिकारियों, निरीक्षण कर रहे डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

See also  बालोद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, युवती ने थाने में की थी भाई की शिकायत

इन पर आरोप है कि इन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय की मान्यता के लिए की जाने वाली वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में रिश्वत लेकर अनियमितताएं की। CBI को सूचना मिली थी कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षण के लिए नियुक्त आकलनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं ताकि वे पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए CBI ने जाल बिछाकर रिश्वत के लेन-देन के समय छह व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा।

See also  मन्नत पूरी हुई तो शुरू हुआ आस्था का सफर, 63 साल की उम्र में 63वीं बार शिर्डी जाएंगे राजू थवाईत

आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। CBI कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

See also  रायपुर में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर

Related Articles

Leave a Reply