छत्तीसगढ़रायपुर

17 साल की नौकरी में कमाए चार करोड़, वरिष्ठ लेखा अधिकारी के तीन ठिकानों पर सीबीआई ने मारे छापे

रायपुर। सीबीआई ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग रायपुर में पदस्थ वरिष्ठ लेखा अधिकारी के तीन अलग-अलग ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सोमवार को छापे की कार्रवाई की है। छापे में अफसर और उनकी पत्नी के नाम से 10 कृषि भूमि तथा आवासीय भू-खंड मिलने का सीबीआई ने दावा किया है। 

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सीबीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, वरिष्ठ लेखा अधिकारी वीरेंद्र कुमार पटेल के यहां छापे की कार्रवाई की गई है। वीरेंद्र ने विभाग में 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपये में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी ज्वाइन करने के बाद से उसने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड आदि के रूप में लगभग 10 अचल संपत्तियां खरीदी हैं। सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार विरेंद्र पटेल अपनी नौकरी के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहा है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

चार करोड़ की चल, अचल संपत्ति अर्जित की

सीबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने 31 जुलाई 2007 से 31 मई 2024 के बीच अपनी पत्नी के नाम पर तीन करोड़ 89 लाख 54 हजार रुपए की चल, अचल संपत्तियां अर्जित की है। अफसर के कार्यकाल के दौरान उनके डीए अकाउंट की जांच में एक करोड़ 47 लाख 50 हजार 143 रुपए जमा होना पाया गया। सीबीआई अफसर ने वरिष्ठ लेखा अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच जारी होने की बात कही है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply