छत्तीसगढ़

वारंट लेकर जा रहा कॉन्स्टेबल बस की चपेट में आया, मौके पर ही मौत, वारदात सीसीटीवी में कैद

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वारंट लेकर जा रहे कांस्टेबल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक और बस के बीच से बाइक सवार कॉन्स्टेबल आगे निकल रहा था। तभी बस से टकराकर नीचे गिर गया। बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। बस से कुचलने से आरक्षक को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार, बालोद थाना में पदस्थ ठनेश कुमार 35 वर्ष थाने से समन वारंट लेकर बाइक के माध्यम से जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सिवनी के मुख्य मार्ग पर आगे निकलने के दौरान बाइक बस से टकरा गई और आरक्षक चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

मृतक ठनेश कुमार मूल रूप से डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सहगांव का रहने वाले थे। साल 2012 में उनकी नियुक्ति जिला पुलिस बल में हुई थी। 3 मार्च 2024 को उनका स्थानांतरण बालोद थाने में हुआ था। 

ठनेश परिवार सहित झलमला स्थित पुलिस कॉलोनी में रहते थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। हादसे के समय दोनों बच्चे स्कूल गए थे। उनके पिता नरोत्तम सिंह बालोद कलेक्टर कार्यालय में प्यून के पद पर पदस्थ हैं

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply