छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक, सवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

जांजगीर–चांपा। जिले के नावागढ़ ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें आपस में टकराकर हसदेव नदी में जा गिरीं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम भठली से ताल देवरी की ओर जा रही दो बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर और एमटी-15 तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान दोनों गाड़ियों का हैंडल आपस में टच हो गया और संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार सीधे हसदेव नदी में जा गिरे।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

हादसे में विकास यादव, पहलाद दास और उनके दो अन्य साथी नदी में गिर गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि विकास यादव, पहलाद दास और एक अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नावागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

Related Articles

Leave a Reply