छत्तीसगढ़

मंदिर में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, डॉक्टर कर रहे देखभाल

दुर्ग। जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। रानीतराई के ग्राम खर्रा में सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां हनुमान मंदिर के चौखट पर किसी कलयुगी मां ने अपने दो दिन की दुधमुंहे मासूम बच्ची को छोड़ दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 60 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सुबह सैर करने निकले युवाओं ने मंदिर के पास रोने की आवाज सुनी और जब पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी हुई एक नवजात शिशु रो रही थी। इसके बाद युवाओं ने प्राथमिक तौर पर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी और उसे ठंड से बचाने की कोशिश की। आसपास पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजनों का पता नहीं चला।

See also  मां ने पत्थर से सिर कुचलकर की अपने ही ढाई साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार

बच्ची के मां-बाप की पतासाजी कर रही पुलिस

ग्रामीणों ने रानीतराई थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर बच्ची का स्वास्थ परीक्षण करने के साथ उसकी देखभाल कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर आसपास के गांव में बच्ची के मां-बाप की पतासाजी की जा रही है।

See also  युवती को शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए, फिर वीडियो वायरल कर किया बदनाम — आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply