छत्तीसगढ़

आसमानी बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली का कहर (Lightning Strike) देखने को मिला है. खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. पूरा मामला पिथोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडीपार का है.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में खेती का सीजन जारी है. मुड़पार गांव में तीन लोग खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान आसमानी बिजली उनपर गिर गई. हादसे में पति राधेश्याम और उनकी पत्नी रतना की मौके पर मौत हो गई. वहीं एक अन्य सुखमोती गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply