छत्तीसगढ़

बदमाशों के हौसले बुलंद, नाबालिग ने माँ दुर्गा पंडाल के दो पंडा बाबा पर चाकू से किया हमला

धमतरी। जिले में चाकूबाजी की घटना आम हो चुके है, यहाँ आए दिन चाकूबाजी का मामला सामने आते रहता है, ताजा घटना शहर के रामपुर वार्ड की है, जहां के माँ दुर्गा पंडाल के दो पंडा बाबाओं पर एक नाबालिक ने चाकू से जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. फ़िलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस घटना के बाद आक्रोशित  लोगों ने आरोपी को दौड़ादौड़कर पीटते हुए पुलिस का कर दिया है.

जानकारी अनुसार, नाबालिग आरोपी ने माँ दुर्गा पंडाल के दोनों पांड बाबा के ऊपर पर चाकू से हमला किया है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसमे एक नाबालिक पंडा का हालत गंभीर बताई जा रहा है, जिन्हे रायपुर रिफर किया गया है. इधर गुस्साए भीड़ ने नाबालिक आरोपी का पिटाई करते हुए आरोपी के मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर जमकर सिटी कोतवाली मुर्दाबाद का नारा लगाया. बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

See also  जांजगीर चाम्पा : शराब की तस्करी करते भाजपा मंडल महामंत्री गीता बनाफर गिरफ्तार , भारी मात्रा में शराब जप्त

Related Articles

Leave a Reply