रायपुर

तेज रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा

रायपुर

राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला सड़क हादसा गिरौद गांव के संगवारी ढाबा के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। दूसरा सड़क हादसा धरसीवां के सिलतरा चौकी इलाके का है। रिंगरोड नंबर एक सरोना स्थित जीप शोरूम के सामने पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात आरेंज कलर की बस ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यह मामला डीडी नगर थाना इलाके का है।

See also  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरुण साव, विष्णुदेव साय पद से हटाए गए

Related Articles

Leave a Reply