छत्तीसगढ़

उफनते नाले में चालक ने खोया कंट्रोल, पुल से बही बिजली विभाग की पिकअप, 3 कर्मचारी ने तैरकर बचाई जान, एक लापता

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार बारिश के बीच सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. अचानकपुर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने जब उफनते नाले को पार करने की कोशिश की तो वह तेज बहाव की चपेट में आ गए. 

जानकारी के मुताबिक, घटना करीब रात 2 बजे की है. तीन कर्मचारियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक कर्मी लापता हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 

खोरसी नाला के पुल को पार करते समय तेज बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. पिकअप पुल से करीब 800 मीटर दूर तक बह गया. वाहन में मौजूद तीन कर्मचारी ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक कर्मचारी के वाहन में फंसे होने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है. उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. 

See also  सीएम हाउस में जनदर्शन : दो बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी तो तोहफे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना, पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच मौजूद है. लापता कर्मचारी और वाहन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. वहीं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम के साथ रस्सी खींचने में मदद की.

Related Articles

Leave a Reply