छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मौके पर 6 थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर। रायपुर के मोवा स्थित मितान विहार कालोनी में मतांतरण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, मितान विहार के एक मकान में लंबे समय से प्रार्थना और क्लास की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना हिंदू संगठन बजरंग दल को मिली थी।

इस सूचना के बाद आज सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकान के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस, सिटी एएसपी, सीएसपी और साथ थाना प्रभारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

पुलिस ने मकान के भीतर मौजूद सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर आरोपितों पर अपराध दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 5 पुरुषों के अलावा कई महिलाएं, युवती और एक नाबालिग भी शामिल थे।

See also  अरपा नदी में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

पंडरी थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय समाज में हलचल मचा दी है और सभी की नजरें अब इस मामले के आगे के घटनाक्रम पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply