छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नशे के हालत में स्कूल आना महिला प्रधान पाठक को पड़ा भारी, हुई सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा। एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अकलतरा SDM, DEO और BEO की टीम गठित कर शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा का निरीक्षण करने भेजा।
       
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों , जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से पूछताछ में यह पुष्टि हुई कि विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं। इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए हीरा पोर्ते को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय  बलौदा निर्धारित किया गया है।
      
कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply