छत्तीसगढ़

तीन साल की बच्ची से रेप, 14 साल के नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से 3 साल की बच्ची से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की हालत ऐसी थी की डॉक्टर के भी आँख में आंसू आ गए। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया है। मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के घर के ठीक बगल में नाबालिग लड़के के मामा का घर है. वो वहीं आया हुआ था उसका बच्ची के घर में लगातार आना-जाना भी लगा रहता है। 13 मई को बच्ची के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे. उन्होंने बच्ची की देखभाल करने के लिए अपने पड़ोसियों से कहा था. इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग ने घर में ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद फौरन इस मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी गई। जिसके बाद बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जिला अस्पताल में बच्ची 2 दिन तक एडमिट थी। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है, उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply