छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, युवक पर कटर से ताबड़तोड़ वार, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती। सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार देर रात स्टेशन के पास एक युवक पर कटर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घायल युवक की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, साहिल अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कटर से साहिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

See also  योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें- ओपी चौधरी

हमले के बाद घायल साहिल जान बचाने के लिए पास के एक होटल में घुस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply