कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में 3 कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हसदेव नदी के किनारे बाइक और कपड़े मिले, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इस बीच बिंझरा घाट के पास उनकी बाइक और कपड़े बरामद किए गए हैं, जिसके बाद से मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। इनमें से दो छात्र पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक कल सुबह से ही लापता थे। जब उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई।

See also  दिनदहाड़े महिला की चाकू मारकर हत्या, पति को खोजने आए हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वे आखिरी बार हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास थे। जब पुलिस वहां पहुंची, तो नदी किनारे उनकी बाइक और कपड़े पड़े मिले। यह देखते ही संदेह गहरा गया कि वे नदी में डूब गए होंगे।

Related Articles

Leave a Reply