छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा ऑपरेशन, जवानों ने मुठभेड़ में पांच को मार गिराया

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के खिलाफ एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यह ऑपरेशन के तहत मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया है।

जबकि एक स्वचालित राइफल भी पुलिस के हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, और दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

See also  भारी समर्थन के बीच सरिता धनंजय ने सभी मतदाताओं तक नहीं पहुंच पाने के लिए क्षमा मांगी और मतदाताओ से रखी अपनी बात

उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्चिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ, नक्‍सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की डीआरजी, बीएसएफ और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अभय को पकड़ने के लिए किए गए अभियान का हिस्सा थी।

सुबह आठ बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, और अब तीन घंटे से ज्यादा समय हो चुका है, गोलीबारी दोनों ओर से जारी है। सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत, नक्सलियों को घेरने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे मुठभेड़ स्थल पर स्थिति तेजी से बदल रही है।

See also  नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेत्री अंजू जैन का निधन, दो दिन पहले ही पति अशोक जैन के नपा अध्यक्ष बनने पर मनाया था जीत का जश्न

Related Articles

Leave a Reply