छत्तीसगढ़बिलासपुर

गिलहरी पकड़ने पेड़ पर चढ़े बच्चे की दर्दनाक मौत, 11 केवी तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

बिलासपुर। ग्राम हिर्री में 11 वर्षीय बालक ऋग्वेद सिंह मरावी की 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 12 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे की है, जब ऋग्वेद अपने दोस्तों साहिल और नयन के साथ खेत में गिलहरी पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार से वह चिपक गया और करंट लगने से बुरी तरह जल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके साथी नयन ने घर जाकर दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के कान के पास का हिस्सा बुरी तरह से जलकर काला पड़ गया था, जो यह संकेत करता है कि उसे करंट का तेज झटका लगा। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर है। हिर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  पत्रकार हत्याकांड : SIT ने 1000 पन्नों से ज्यादा की बनाई चार्जशीट, 72 लोगों को बनाया गया गवाह

Related Articles

Leave a Reply