छत्तीसगढ़

फिल्म आदिपुरुष के विरोध में हंगामा, सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने टॉकीज में लगे पोस्टर हटाए

जगदलपुर

जगदलपुर में रामायण की तर्ज पर बनी आदिपुरुष के लगने के साथ ही जगह -जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसके चलते शनिवार को सक्षम के द्वारा शहर के झंकार टॉकीज में लगे फिल्म के पोस्टर को हटाने के साथ ही फिल्म निर्माता के खिलाफ हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने बताया की रामायण के आधार पर बनाई गई आदिपुरूष फिल्म में देवी देवताओं का अपमान किया गया है, जिससे हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से इस फिल्म को बनाया गया है। इस फिल्म के माध्यम से सीधे- सीधे प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी व भगवान बजरंगबली को अपमानित किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ओमराज के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया जाए।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

फिल्म को तत्काल जगदलपुर के समस्त सिनेमा घरों से निकाला जाए या फिर फिल्म में उपयोग हुए समस्त आपतिजनक शब्दों को हटाया जाए। बुधवार तक यदि फिल्म स्वयं ना हटाई गई या फिर आपत्तिजनक शब्दों को २२ जून तक नहीं हटाया गया तो समस्त हिन्दू समाज स्वयं फिल्म बंद करवाने में सक्षम है। उसके बाद की जवाबदारी स्वयं प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के साथ ही सक्षम के द्वारा टॉकीज के ऊपर लगे पोस्टर को हटाया गया, किसी तरह के कोई विवाद ना हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply