छत्तीसगढ़

दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी में मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिल होने की बात भी बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के खपरी गांव के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

See also  स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष : 11वीं कक्षा के दो छात्रों में चाकूबाजी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

धमाके से घर में लगी आग 
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

See also  नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply