देश

इस माह करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिल्ली

अगर आपको इस महीने बैंक का कोई कामकाज निपटाना है तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी है. रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक पूरे देश के अलग-अलग इलाकों के लिए अगस्त महीने में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी है. हालांकि इसमें कई क्षेत्रीय हॉलिडे हैं यानी किसी खास दिन हो सकता है कि बैंक एक राज्य में बंद रहें तो दूसरे राज्य में खुलें. इसलिए आपको बैंक में किसी भी काम में जाने से पहले इस पूरी सूची को ध्यान से देखना चाहिए.

रविवार और शनिवार की छुट्टियां

1 अगस्त 2021 को रविवार था तो महीने की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी के साथ हुई. इसके बाद रविवार की छुट्टियां 8 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्‍त को पड़ेंगी. इसी तरह 14 अगस्त और 28 अगस्‍त को दूसरा और चौथा शनिवार पड़ेगा. इस दिन भी बैंकों का अवकाश होगा. यानी रविवार की 5 छुट्टियां और शनिवार की 2 छुट्टियां मिलाकर 7 छुट्टियां तो इस महीने सिर्फ रविवार और शनिवार की हो गईं.

See also  इजरायल के हवाई हमले से लेबनान में तबाही, 45 की गई जान, 76 घायल

घोष‍ित अवकाश

इंफाल में 13 अगस्त को पैट्रियट डे पर बैंक बंद रहेंगे. पारसी नववर्ष पर 16 अगस्‍त को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी. 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. इसी तरह, ओणम की वजह से 20 अगस्त को बेंगलुरु, चेन्‍नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 21 अगस्त को थिरुवोणम और 23 अगस्‍त को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश होगा. 30 अगस्त को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. हैदराबाद में कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी 31 अगस्त को मनाई जाएगी.

See also  बीजापुर में बाइक पर सवार होकर निकले कलेक्टर एसपी, बिना डरे मतदान करने की अपील

अगस्त 2021 में बैंकों के छुट्टियों की लिस्ट

1 अगस्त- रविवार
8 अगस्त- रविवार
13 अगस्त- पैट्रियट टे- इंफाल में बैंक बंद
14 अगस्त- महीने का दूसरा शनिवार
15 अगस्त- रविवार
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (शहंशाही)- बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद
20 अगस्त- मुहर्रम/फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अगस्त- रविवार
23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
28 अगस्त- महीने का चौथा शनिवार
29 अगस्त- रविवार
30 अगस्त- जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद

See also  दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में भगवा परचम, चारों सीटें जीत ABVP ने किया क्लीन स्वीप

Related Articles

Leave a Reply