छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: रजाई दुकान में लगी भीषण आग:20 हजार कैश समेत लाखों का सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में जयपुरी सोफा रिपेयरिंग और रजाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखे 20 हजार कैश और सभी सामान जलकर राख हो गए। इससे करीब 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना पामगढ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वकील निवासी दरभंगा बिहार जो कि 15 साल से पामगढ़ में रहकर रजाई गद्दा बनाने और बेचने का काम कर करता है। शुक्रवार सुबह जयपुरी सोफा रिपेयरिंग एवं रजाई दुकान में अचानक आग लग गई। जिसे मजदूरों और आसपास के लोगों ने देखा।

लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान आग के गोले में बदल गई। दुकान के अंदर रखे सोफा के सामान और रजाई गद्दा के साथ 20 हजार रुपए नगदी रकम भी जल गया। मोहम्मद वकील को आर्थिक नुकसान हुआ है, जो कि 5 लाख रुपए से अधिक है।

See also  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर पर चल रहा था देह व्यापार, वाट्सएप पर डील करती थी महिला, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply