छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में दो बाइक आपस में भिड़े: दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो बाइक के बीच जोरदार भिड़त हो गई।  इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पातल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई।  वहीं दो लोगों का  सिम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। 

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नयनतारा कॉलेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, बीती रात को अमलीपारा में रहने वाले रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी और सुशीला बाई बिलासपुर से अपने घर की लौट रहे थे। तभी नयनतारा कॉलेज के पास दूसरी ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने – सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बिटकुला हरदुली निवासी  दीपेश सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो जाती है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

घायलों का सिम्स में चल रहा इलाज 

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पातल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही रामलाल सूर्यवंशी की मौत हो गई। वहीं दो लोगों का  सिम्स अस्पातल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

Related Articles

Leave a Reply