छत्तीसगढ़

25 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टी घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम विष्णुदेव साय को चिट्ठी लिखी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि पत्र में लिखा- रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर व्याप्त है, जिसके चलते अप्रैल माह में ही तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह 9-10 ही तेज धूप व गर्मी का कहर चालू हो जाता है। सड़के जहां तपती गर्मी में उबल रही है वही गर्म तेज हवाओं से बड़े बुजुर्गों का जीना दुश्वार हो गया है। 

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला
undefined

Related Articles

Leave a Reply